Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

उपमुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों का प्रभारी जिलाधिकारी ने लिया जायजा

उपमुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों का प्रभारी जिलाधिकारी ने लिया जायजा
X

सुलतानपुर।प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सुलतानपुर के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान कल 11 बजे पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेयी स्मारक राज्य स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मलित होंगे। इस सम्बन्ध में स्थानीय स्टेडियम में की जा रही तैयारियों/व्यवस्थाओं का मौके पर जायजा लेने आज सायं प्रभारी जिला मजिस्ट्रेट अमर नाथ राय पहुंचे और उपजिला मजिस्ट्रेट बल्दीराय प्रतिपाल सिंह चौहान व जिला क्रीड़ाधिकारी शीला भट्टाचार्य व प्रभारी जिला सूचना अधिकारी के.एस मौर्य सहित सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि आवश्यक सभी व्यवस्थाएं आज ही सम्बन्धित अधिकारी पूर्ण करना सुनिश्चित करें। प्रभारी जिलाधिकारी ने बताया कि उप मुख्यमंत्री के जनपद आगमन के दौरान विभिन्न स्थानों पर मजिस्ट्रेट/अधिकारी व पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस अधिकारियों की तैनाती की जा चुकी है।इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष/काशी प्रान्त उपाध्यक्ष भाजपा राम चन्द्र मिश्र, जिला महामंत्री भाजपा/प्रशासनिक/मंच व्यवस्था शशि कान्त पाण्डेय, समिति कोषाघ्यक्ष/पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल,विधायक प्रतिनिधि रूपेश सिंह, समिति सचिव/खिलाड़ी चन्द्रा सिंह, वालीवाल संघ सचिव वेद प्रकाश उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

Next Story
Share it