Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस को प्रियंका में इंदिरा दिखती है मगर राहुल में क्यों नहीं दिखते फिरोज गांधी?

कांग्रेस को प्रियंका में इंदिरा दिखती है मगर राहुल में क्यों नहीं दिखते फिरोज गांधी?
X

प्रियंका गांधी वाड्रा ने अभी महासचिव और उत्तर प्रदेश पूर्व के प्रभारी का पद नहीं संभाला है मगर उनकी नियुक्ति के बाद से ही कांग्रेस पर हो रहे हमलों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में अब मध्यप्रदेश भाजपा के नेता लोकेंद्र पराशर ने प्रियंका में इंदिरा की छवि देखे जाने की बात पर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि प्रियंका में लोग उनकी दादी गांधी की छवि देखते हैं तो उम्मीद की जाती है कि राहुल में उन्हें उनके दादा की छवि दिखती हो। कांग्रेस इस बात पर रूख साफ क्यों नहीं करती? अगर वह इंदिरा जी का नाम ले सकती है तो उनके पति फिरोज गांधी का नाम क्यों नहीं?

गौरतलब है कि फिरोज गांधी एक राजनेता और पत्रकार थे। वह 1952 में यूपी की प्रतापगढ़ सीट और 1957 में रायबरेली लोकसभा सीट से सांसद चुने गए थो। 1942 में उनकी शादी इंदिरा गांधी से हुई थी।

Next Story
Share it