Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

बदायूं : प्रगतिशील समाजवादी पार्टी व बहुजन मुक्ति पार्टी की मण्डल स्तरीय महारैली..

बदायूं : प्रगतिशील समाजवादी पार्टी व बहुजन मुक्ति पार्टी की मण्डल स्तरीय महारैली..
X

बदायूं : प्रगतिशील समाजवादी पार्टी व बहुजन मुक्ति पार्टी और सहयोगी दल की मण्डल स्तरीय महारैली, आज बदायूं में हुई, कार्यकताओं ने भारी संख्या में आकर महारैली को सफल बनाया, प्रमुख महासचिव पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव मुख्य अतिथि थे अध्यक्षता बहुजन मुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वी एल मातंग ने की, पार्टी ने ईवीएम मशीनें न हटाए जाने तक आंदोलन किए जाने की चेतावनी दी।

आज बहुजन मुक्ति पार्टी ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के साथ रैली का आयोजन किया। बहुजन मुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएल मातंग ने कहा कि जब तक ईवीएम नहीं हटाई जाएंगी तक तक संघर्ष आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि देश का चौकीदार ही देश को लुटवा रहा है। सभी को मिलकर लोकसभा चुनाव में सबक सिखाना होगा।

पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव ने कहा कि देश में पिछड़ों का माखौल उड़ाया जा रहा है। 85 फीसदी लोग परेशान हैं, जबकि 15 फीसदी लोग राज कर रहे हैं। इन्हें उखाड़ना होगा। भाजपा शासन में देश का अन्नदाता खून के आंसू रो रहा है। देश का युवा नौकरी के लिए तरस रहा है। सरकार सिर्फ झूठे वायदे कर रही है।

इस दौरान प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मलखान सिंह यादव मो खालिद धीरेंद्र यादव सुशील गौतम अशोक यादव रमेश सागर प्रेम लोधी गंगा राम कश्यप राजवीर सिंह मो आरिफ खलिप खान इंतजार हुसैन अजय यादव संतोष सिंह आदेश विशाल यादव मुनेंद्र सिंह पवन यादव मौजूद रहे


Next Story
Share it