Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

60 के बुजुर्ग ने की 8 साल की बालिका से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी हसन रजा गिरफ्तार

60 के बुजुर्ग ने की 8 साल की बालिका से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी हसन रजा गिरफ्तार
X

गोरखपुर- कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 60 वर्षीय बुजुर्ग द्वारा आठ साल की बालिका से दुष्कर्म की कोशिश का मामला प्रकाश में आया है। बालिका के घरवालों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी हसन रजा को गिरफ्तार कर लिया गया है। बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक शख्स ने जोगिया को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि हसन रजा उसकी आठ वर्षीय बेटी को गुरुवार सुबह बहला-फुसलाकर गांव के बाहर ले गया और दुष्कर्म की कोशिश की। बालिका के चीखने पर लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग निकला। इसके बाद मामले की जानकारी ग्राम प्रधान को दी।

प्रधान ने पुलिस को घटना के बारे में बताया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी हसन रजा को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ बांसी नईम खान मंसूरी ने कहा कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।


Next Story
Share it