Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

अखिलेश से मिलीं सावित्री बाई फुले और मौलाना मदनी

अखिलेश से मिलीं सावित्री बाई फुले और मौलाना मदनी
X

भाजपा से इस्तीफा दे चुकीं सांसद सावित्री बाई फुले और जमीयत उलमा-ए हिंद के सदर मौलाना अरशद मदनी ने बृहस्पतिवार को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से मिलकर प्रदेश के हालात पर चर्चा की। सावित्री ने अखिलेश को भाजपा सरकार के दलित व पिछड़ा विरोधी कदमों की जानकारी दी।

माना जा रहा है कि उन्होंने बहराइच लोकसभा सीट को लेकर भी चर्चा की है। फुले इसी सीट से चुनाव लड़ना चाहती हैं। संभावना है कि जल्द ही वह लोकसभा सदस्यता से इस्तीफा दे सकती हैं। उधर, एक डेलीगेशन के साथ आए मौलाना अरशद मदनी ने भी सपा अध्यक्ष से लंबी गुफ्तगू की है।

Next Story
Share it