Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

सपा और बसपा के गठबंधन से लोकतंत्र मजबूत : नरेश उत्तम

सपा और बसपा के गठबंधन से लोकतंत्र मजबूत : नरेश उत्तम
X

प्रयागराज : सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने प्रेसवार्ता में कहा कि सपा-बसपा में गठबंधन होने से लोकतंत्र मजबूत हुआ है। यह सही समय पर उठाया गया कदम है। पिछले पांच साल में केंद्र की भाजपा सरकार ने देश की जनता के साथ छलावा किया है। जनता इसका मुंहतोड़ जवाब आगामी लोकसभा चुनाव में देगी। शिवपाल सिंह यादव की क्या चुनाव से पहले सपा में वापसी होगी के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने चुप्पी साध ली।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार ने महंगाई कम करने और रोजगार देने का वादा किया था। यह वादे आज तक पूरे नहीं हुए हैं। किसान परेशान हैं, उन्हें फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहाकि देशहित में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती ने गठबंधन किया, जो सालों तक चलेगा। जब से प्रदेश में भाजपा सरकार आई है, तब से अपराध का ग्राफ बढ़ गया है।

कहा, उम्मीदवार की घोषणा शीघ्र होगी

प्रयागराज की दो और कौशांबी की एक सीट पर गठबंधन का कौन उम्मीदवार होगा, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इसकी शीघ्र घोषणा की जाएगी। इस दौरान प्रेसवार्ता में फूलपुर के सपा सांसद नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री रामपूजन पटेल, जिलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति सिंह समेत कई पूर्व विधायक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हरी झंडी दिखाकर पदयात्रा को रवाना किया

लखनऊ से आए सपा प्रदेश अध्यक्ष ने पूरामुफ्ती, नया कटरा, फूलपुर विधानसभा क्षेत्र के दुहुही गांव में 'विकास, विजन एवं सामाजिक न्याय' पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उसके पश्चात मीरजापुर रवाना हो गए।

Next Story
Share it