Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

सपा बसपा गठबंधन को बधाई देने लखनऊ पहुंचे बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव

सपा बसपा गठबंधन को बधाई देने लखनऊ पहुंचे बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव
X

लखनऊ, । बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव दो दिन के दौरे पर आज रात लखनऊ पहुंचे। वह सोमवार और मंगलवार यूपी की राजनीति के लिहाज से अति महत्वपूर्ण दो दिग्गजों से मुलाकात करेंगे। हाल के सपा-बसपा गठबंधन के बाद के माहौल में यह मुलाकात बिहार के लिए भी कुछ खास है। वैसे तो बहाना बसपा प्रमुख के जन्म दिन पर बधाई देने का है लेकिन इसी के साथ सपा मुखिया अखिलेश यादव से भी मुलाकात करने के खास मायने भी हैं।

समझा जाता है कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता लालू प्रसाद यादव के छोटे पुत्र तेजस्वी यादव यूपी के बदले राजनीतिक परिवेश में रुचि ले रहे हैं। सपा-बसपा के गठबंधन से सियासी हलचल तेज है। इसी बीच तेजस्वी यादव दोदिन लखनऊ पहुंच गए। उनका समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से भेंट करने का कार्यक्रम है। इसके बाद 15 जनवरी की सुबह वह बसपा मुखिया मायावती के आवास पर जाकर उनको जन्मदिन की बधाई देंगे। उनकी दोनों नेताओं से अलग-अलग भेंट होनी।

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सपा और बसपा गठबंधन पर खुशी जताते हुए कहा कि भाजपा अब तैयार रहे, उनके हार की शुरुआत अब उत्तर प्रदेश तथा बिहार से हो चुकी है। तेजस्वी ने सपा-बसपा के गठबंधन की सराहना की और कहा कि इससे यूपी में एनडीए का सफाया होना तय है। तेजस्वी ने ट्वीट कर कहा कि यूपी-बिहार से भाजपा का सफाया तय है। तेजस्वी यादव ने कहा कि यूपी में माया और अखिलेश का गठबंधन अटूट है, बिहार जैसे हालात वहां नहीं होंगे। राजद सुप्रीमो लालू यादव भी चाहते थे कि वहां यह गठबंधन हो। तेजस्वी ने कहा कि इस गठबंधन से भाजपा की हार होगी। गठबंधन से उत्साहित तेजस्वी यादव ने कहा कि सपा-बसपा के बीच का गठबंधन सफलता की कसौटी पर जांचा परखा है।

Next Story
Share it