Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद..बिलारी में मिठाई खिलाकर किया सपा बसपा गठबंधन का स्वागत

मुरादाबाद..बिलारी में मिठाई खिलाकर किया सपा बसपा गठबंधन का स्वागत
X

बिलारी। नगर के अंबेडकर पार्क में सपा और बसपा के कार्यकर्ताओं की गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से सपा विधायक मोहम्मद फहीम ने सभी का स्वागत किया और सपा बसपा के गठबंधन की सराहना करते हुए लोकसभा चुनाव में जुट जाने की अपील की। इस मौके पर सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर गठबंधन का स्वागत किया। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के विधायक मोहम्मद फहीम ने बोलते हुए कहा कि सपा बसपा गठबंधन भाजपा का सूपड़ा साफ कर देगा और हर लोकसभा सीट पर लंबी लीड से सांसद चुने जाएंगे। जनता जुमले वालों को पहचान चुकी है। बसपा नेता अनिल चौधरी ने बोलते हुए कहा कि बहिन जी द्वारा लिए गए निर्णय का हम स्वागत करते हैं। उनके निर्देश अनुसार हम तन मन से आदेश का पालन करेंगे। इस मौके पर प्रधान संगठन के संरक्षक हाजी मोहम्मद उस्मान एडवोकेट ने अपने अंदाज में सपा बसपा के सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया और आने वाले लोकसभा चुनाव में शक्ति प्रदर्शन करने का आह्वान किया। अंत में सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर सपा बसपा गठबंधन का स्वागत कर सभी ने उत्साहपूर्क नारेबाजी की। इस दौरान मुख्य रूप से सभासद देवेश शर्मा, सभासद चेतन चौधरी, समाजसेवी मोहम्मद इस्लाम अंसारी, शब्बीर अंसारी, मौलाना हसन रजा आदि सहित अनेकों सपा बसपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।... रिपोर्ट वारिस पाशा जनता की आवाज से बिलारी मुरादाबाद

Next Story
Share it