Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

युवा दिवस के रूप में मनाया गया स्वामी विवेकानंद का जन्मदिन

युवा दिवस के रूप में मनाया गया स्वामी विवेकानंद का जन्मदिन
X

मेजारोड (प्रयागराज)। स्वामी विवेकानंद निशुल्क कपड़ा बैंक के संस्थापक सदस्यों ने मेजारोड के बद्री नाथ तिवारी इंटर कॉलेज में शनिवार को स्वामी विवेकानंद का जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम के दौरान स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया गयाऔर सभी सदस्यों ने उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान मुख्य रूप से कपड़ा बैंक के सदस्य विक्रम सिंह, अक्षय उपाध्याय, यमुनापार के पूर्व शिवसेना प्रमुख नीरज पांडे, सिद्धेश्वर दुबे उर्फ सोनू, नरेंद्र मिश्रा, रजनीश तिवारी, बऊ पांडे, रवि मिश्रा, सचिन तिवारी उर्फ सन्नी रहे।

Next Story
Share it