Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

सपा चलाएगी भाजपा सरकारों के खिलाफ पोल खोल अभियान

सपा चलाएगी भाजपा सरकारों के खिलाफ पोल खोल अभियान
X

मुरादाबाद, । आगामी लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने भी प्रचार अभियान की शुरूआत कर दी है। प्रदेश कार्यालय से पिछड़ा वर्ग सामाजिक विकास, विजन और न्याय अभियान को लेकर पार्टी के पूर्व विधायक किरण पाल कश्यप को मुरादाबाद जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सपा सरकार की बताएंगे उपलब्धियां

गुरुवार को चक्कर की मिलक स्थित कार्यालय में पूर्व विधायक किरण पाल कश्यप ने कहा कि पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता आगामी बीस जनवरी तक भाजपा की पोल खोल अभियान चलाएंगे। इस दौरान हमारी सरकार में जो योजनाएं चलाई गई थी, उनकी जानकारी जनता को देने के साथ ही भाजपा ने जो झूठे वादे किए उनके बारे में बताया जाएगा।

गांवों में करेंगे नुक्कड़ सभाएं

नुक्कड़ सभा करके गांव-गांव के सपा के कार्यकर्ता जनता को जागरूक करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार में गोरक्षा के नाम पर हत्याएं की गई है। जनता भाजपा को लोकसभा चुनाव में मुंहतोड़ जवाब देगी।

केंद्र कर रहा सीबीआइ का दुरुपयोग

केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि हमारा सबसे मजबूत गठबंधन है,जब इस बात की जानकारी केंद्र सरकार को हुई तो सीबीआइ जांच कराने का प्रयास किया गया है। वहीं लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों की सूची वायरल होने के संबंध में उन्होंने कहा कि अभी मुख्यालय से कोई सूची नहीं जारी की गई है। पार्टी का शीर्ष नेतृत्व आगामी 15 से 20 जनवरी के बाद गठबंधन की सीटों पर निर्णय लेगा। अभी तक यह नहीं तय हुआ कि गठबंधन में कौन प्रत्याशी कहां से लड़ाया जाएगा। वहीं आर्थिक आरक्षण को भी सपा नेताओं ने भाजपा का जुमला बताया। पार्टी जिलाध्यक्ष राजीव सिंघल, डॉ. एसटी हसन, संजीव चौधरी, पूर्व विधायक विजय वीर यादव, बाबर खां आदि मौजूद रहे।

Next Story
Share it