Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

भाजपा विधायक बोले - देशद्रोहियों को बम से उड़ा देंगे

भाजपा विधायक बोले - देशद्रोहियों को बम से उड़ा देंगे
X

मुजफ्फरनगर- भाजपा विधायक विक्रम सैनी ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग बॉर्डर पर मौजूद सैनिकों से भी गोलियों का हिसाब लेते थे, ऐसे लोग देशद्रोही हैं। जो लोग देश से प्यार नहीं करते, वे या तो देश छोड़कर चले जाएं या फिर समुद्र में डूबकर मर जाएं। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उन्हें संबंधित मंत्रालय दे दिया जाए तो ऐसे देशद्रोहियों के पीछे बम लगाकर फुड़वा देंगे। विक्रम सैनी यूपी में मुजफ्फरनगर से बीजेपी विधायक है।

बता दें कि मुजफ्फरनगर शहर के जीआईसी मैदान के बाद अब जनपद का सबसे ऊंचा राष्ट्रध्वज छपार के रामपुर तिराहे पर फहराया जाएगा।पुरकाजी विधायक प्रमोद ऊंटवाल द्वारा छपार के रामपुर तिराहे पर 151 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज स्थापित करने की योजना तैयार की है। गुरुवार को राष्ट्रध्वज लगाए जाने के लिए भूमि पूजन व शिलान्यास योग गुरु स्वामी कर्मवीर ने किया। योगी कर्मवीर ने कहा कि देश में सबसे पहले सुभाषचंद्र बोस ने काला पानी कहे जाने वाले अंडमान निकोबार द्वीप समूह पर तिरंगा फहराया था।

विधायक ऊंटवाल ने कहा कि रामपुर तिराहे पर लगने वाला राष्ट्रध्वज हरियाणा व उत्तराखंड को आकर्षित करने का काम करेगा। उन्होंने पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र के खादर में आने वाले 25 गांवों में 111 करोड़ की लागत से बांध मंजूर कराया है।

वहीं, पुरकाजी में रोडवेज अड्डे का विस्तारीकरण और रोहाना में पिलर वाले पुल को भी उन्होंने मंजूर कराया है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर सुधीर सैनी, पूर्व सांसद सोहनबीर सिंह, पूर्व मंत्री सुधीर बालियान, भाजपा विधायक कपिलदेव अग्रवाल, उमेश मलिक, विक्रम सैनी व शामली विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने भी विचार व्यक्त किए। यशपाल पंवार, भाजपा महामंत्री पंकज त्यागी, प्रधान नरपत सिंह, इनामुलहक, जुबेर, यतेंद्र त्यागी, लेखराम, अरविंद त्यागी, भोला सिंह, सुक्कड़ सिंह, ऋषिपाल, मेनपाल सिंह, राजकुमार त्यागी, विष्णुदत्त, विजयपाल मौजूद रहे।

शहर में लगा है 131 फीट ऊंचा तिरंगा

तीन माह पहले शहर के महावीर चौक स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में 131 फीट ऊंचा राष्ट्रध्वज लगाया गया। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद डॉ संजीव बालियान के सहयोग से लगे जनपद के अब तक के सबसे ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने दो अक्तूबर को किया था।

Next Story
Share it