Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह लखनऊ पहुंचे, कल मनाएंगे जन्मदिन

राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह लखनऊ पहुंचे, कल मनाएंगे जन्मदिन
X

अलीगढ़ । राजस्थान के राज्यपाल व पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह शनिवार को अपने जीवन के 87 बसंत पूरे करेंगे। गुरुवार शाम को वह राजस्थान से लखनऊ स्थित अपने सरकारी बंगले में पहुंचे। जिले के अधिकांश विधायकों ने लखनऊ पहुंचकर जन्मदिन पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों की कमान संभाल ली है। पश्चिमी उप्र. के बुलंदशहर से लेकर पूर्वांचल के तमाम जिलों के सांसद, विधायक भी पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल राम नायक सहित भाजपा के तमाम दिग्गज भी जुटेंगे। सर्व लोधी समाज आवास पर ही भव्य सम्मेलन आयोजित करेगा।

टिकट के इच्छुक नेताओं का जमावड़ा

लखनऊ में कल्याण सिंह का जन्मदिन तो बहाना होगा। लोकसभा चुनाव की टिकट के इच्छुक नेताओं का जमावड़ा होना है। सर्वलोधी समाज के आयोजन में बाबूजी के संबोधन पर भी राजनीतिक दिग्गजों की नजर है। पिछली बार बाबूजी ने समाज को अधिकार छीनने का संदेश दिया था।

87 किलो का केट कटेगा

आयोजन की तैयारियों की कमान नाती व शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह व नातिन पूर्णिमा सिंह, दामाद प्रवीन सिंह, अविवाहित नातिन स्वेता सिंह व नाती सौरभ सिंह संभाले हुए हैं। वहीं, पुत्र एटा सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया, इनकी पत्नी पूर्व विधायक प्रेमलता वर्मा शुक्रवार की सुबह रवाना हो रहे हैं। प्रवीन सिंह ने कहा कि बाबूजी के जन्मदिन पर सुबह नौ बजे हवन यज्ञ होगा। सुबह 11 बजे 87 किलो का केक कटेगा। दोपहर 12 बजे समाज की ओर से सम्मान समारोह होगा।

Next Story
Share it