Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को जीत की शुभकामनाएं दी

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को जीत की शुभकामनाएं दी
X

लखनऊ : प्रसपा लोहिया के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ सीपी राय ने तीन प्रदेशो में कांग्रेस की जीत के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी तथा उनके सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामनाएं दी है।

डॉ राय ने कहा है कि इन प्रदेशों से काफी महत्वपूर्ण लोग शिवपाल सिंह यादव जी के पास भी चुनाव लड़ने का प्रस्ताव लेकर आये थे लेकिन शिवपाल सिंह यादव ने वहाँ कांग्रेस के वोटो में किसी भी तरह के बंटवारा न हो इसके लिए कोई भी चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया।

इन महत्वपूर्ण प्रदेशों की जनता ने केंद्र की साढ़े चार साल की सरकार की असफलता, वादा खिलाफी और देश तथा जन विरोधी नीतियों पर जनादेश दिया है तो प्रदेश के कुशासन और भ्रष्टाचार के खिलाफ भी गुस्सा दिखाया है। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले ये चुनाव 2019 के चुनाव के परिणाम बताने वाले हैं।

डॉ राय ने कहा हैं कि इन प्रदेशो में भाजपा की मदद करने गए दलों की भी जनता ने जवाब दे दिया है।

कांग्रेस को बाहर रख कर और उसके बिना देश मे किसी विकल्प की कल्पना भी नहीं की जा सकती है और जो लोग कांग्रेस को नीचा दिखाना चाहते है उन्हें 2009 की तरह उत्तर प्रदेश की जनता जवाब देगी।

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी केंद्र और प्रदेश दोनों जगह से भाजपा की सरकार को हटा कर विकास, भाई चारे और जन सरोकारों की सरकार लाना चाहती है और उसके लिए ही चुनाव में गठबंधन का फैसला करेगी।

Next Story
Share it