Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

मध्य प्रदेश व राजस्थान में कांग्रेस के समर्थन में सपा व बसपा

मध्य प्रदेश व राजस्थान में कांग्रेस के समर्थन में सपा व बसपा
X

लखनऊ, । भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ कल नई दिल्ली में गठबंधन की बैठक से बाहर रहने वाले उत्तर प्रदेश के दो प्रमुख दल अब मध्य प्रदेश व राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस की मदद करने को खुलकर सामने आ गए हैं। बहुजन समाज पार्टी के साथ ही समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस ने मदद देने का ऐलान किया है। इन दोनों दल ने भाजपा को इन्कार कर दिया है।

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है, लेकिन रुझानों में ही भारतीय जनता पार्टी की बड़ी हार दिख रही है। इनमें छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है। मध्य प्रदेश और राजस्थान में मामला फंसता दिख रहा है।

राजस्थान में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरती दिख रही है, लेकिन बहुमत से अभी दूर है। यहां अगर कांग्रेस को कुछ सीटों की जरूरत पड़ती है तो पार्टी यहां सबसे पहले बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी से संपर्क करेगी। बसपा ने तो राजस्थान में चार सीट पर बढ़त बना ली है। पिछले चुनाव में राजस्थान से बसपा के छह विधायक चुने गए थे।

लखनऊ: चिकनपॉक्स से एक बच्ची की मौत, दो सगी बहनों की हालत गंभीर

यह भी पढ़ें

मध्य प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर दिख रही है। यहां दोनों पार्टियों में बहुमत प्राप्त करने के लिए संघर्ष जारी है। दोनों के पास 100-100 से अधिक सीटों पर बढ़त है। यहां भी जादुई आंकड़ा 116 से दोनों पार्टियां दूर हैं। बहुजन समाज पार्टी यहां पर भी पांच सीट पर बढ़त पर है जबकि एक पर समाजवादी पार्टी लीड पर है। मध्य प्रदेश में कांग्रेस अगर सरकार बनाने से कुछ कदम दूर रहती है तो बीएसपी और सपा का साथ मिल सकता है।

बसपा मुखिया मायावती ने अपने सभी प्रत्याशियों को साफ निर्देश देकर दिल्ली तलब कर लिया है। सपा नेता रामगोपाल यादव ने ऐलान कर दिया है कि उनकी पार्टी चुनाव के बाद कांग्रेस को समर्थन करेगी। बीएसपी ने कांग्रेस को समर्थन की घोषणा तो नहीं की है, लेकिन भाजपा को जरूर झटका दे दिया है। बहुजन समाज पार्टी ने भाजपा के साथ जाने से साफ इन्कार कर दिया है। ऐसे में अगर भाजपा राजस्थान और मध्य प्रदेश में सरकार बनाने की कोशिश करेगी तो सपा-बसपा पहले से ही नो-सिग्नल दे चुकी है। इनके बाद तो निर्दलीय विधायक ही भाजपा के काम आ सकते हैं।

Next Story
Share it