Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद बिलारी के गांव ढकिया नरु में महिला सशक्तिकरण के प्रति किया जागरूक

मुरादाबाद बिलारी के गांव ढकिया नरु में महिला सशक्तिकरण के प्रति किया जागरूक
X

बिलारी। तहसील क्षेत्र के गांव ढकिया नरु में जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार व प्रसार व विकास की अलख जगाने की कवायद में जुटी महिला सशक्तिकरण संकल्प अभियान की टीम ने गांव में सरकारी योजनाओं का सत्यापन किया।

मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण की टीम ने गांव की महिलाओं को सशक्त बनाने के टिप्स दिए। डायल 181 की जानकारी दी। इसके अलावा केंद्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया। इस अवसर पर महिला संयोजक दूत ने विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, सौभाग्य योजना, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत ग्रामीण योजनाओ के महिला अभ्यर्थियों का सत्यापन किया। इसके अतिरिक्त महिलाओं को स्वावलम्बन व आत्मनिर्भर बनाने के संबन्ध में जागरूक किया गया। इस अवसर पर नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान में दूत के रूप में संयोजिका सीमीं सदफ ने महिला सशक्तिकरण को लेकर विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इसके अलावा संयोजिका अजरा अंसारी ने भी सुरक्षा के टिप्स बताए। आगनबाड़ी कार्यकत्री आशा, विनीता, महिला अध्यापिका रूही गुप्ता एवं अंजू सिंह मौजूद रहीं।.... रिपोर्ट वारिस पाशा जनता की आवाज से बिलारी मुरादाबाद

Next Story
Share it