Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

मध्यप्रदेश: 10 एग्जिट पोल, 4 में करीबी मुकाबला, 4 भाजपा और 2 कांग्रेस के पक्ष में

मध्यप्रदेश: 10 एग्जिट पोल,  4 में करीबी मुकाबला, 4 भाजपा और 2 कांग्रेस के पक्ष में
X

मध्यप्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर 28 नवंबर को मतदान हुआ था। यहां भाजपा और कांग्रेस पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी हैं, वहीं तीसरी ताकत के रूप में बसपा व अन्य ने दम लगाया था। प्रदेश को लेकर जारी 4 एग्जिट पोल में करीबी मुकाबला बताया गया है, वहीं 4 एग्जिट पोल प्रदेश में भाजपा और 2 कांग्रेस की सरकार बनने की संभावना बता रहे हैं। सभी एग्जिट पोल पर नजर डालें तो इंडिया न्यूज-नेता एग्जिट पोल, इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया, न्यूज 24 और न्यूज नेशन ने मध्य प्रदेश में करीबी मुकाबला बताया है। वहीं एबीपी और रिपब्लिक-सी वोटर सर्वे ने कांग्रेस को भाजपा से ज्यादा सीटें जीतते हुए बताया हैं, दूसरी ओर टाइम्स नाउ- सीएनएक्स, रिपब्लिक-जन की बात, जी न्यूज और इंडिया टीवी ने भाजपा को ज्यादा सीटें जीतने वाला बताया है।

Next Story
Share it