Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश की उनके ही मंत्री खूब उड़ा रहे धज्जियाँ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश की उनके ही मंत्री खूब उड़ा रहे धज्जियाँ
X

जौनपुर। 15 जुलाई से पॉलीथिन पर प्रतिबंध के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश की उनके ही मंत्री खूब धज्जियाँ उड़ा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्‍वच्‍छता अभियान और योगी आदित्यनाथ सरकार के पर्यावरण की उड़ाई धज्जियाँ। क्या प्रतिबंध के उल्लंघन पर जेल के साथ ही जुर्माना की सजा मंत्री जी पर लागू होगी ? उत्तर प्रदेश में पालीथीन प्रतिबन्ध होने के बावजूद उत्तर प्रदेश में भाजपा के मंत्री ही पलीता लगा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के योगी सरकार में सहायता व पुनर्वास राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव सोशल साइटों पर वायरल हो रहा है। मंत्री जी जौनपुर सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मानीखुर्द और बीते एक दिसम्बर को बढ़नपुर में रात्रि चौपाल में अधिकारियों के साथ व भाजपा के पदाधिकारियों के साथ प्लास्टिक के ग्लास में पानी पीते नजर आ रहे हैं।

गौरतलब है कि मंत्री ने अपने फेसबुक पेज से पोस्ट कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पॉलीथिन, प्लास्टिक व थर्मोकोल में चरणबद्ध तरीके से प्रतिबंध कर दिया हैं।

वही आए दिन उनके विभाग के नगरपालिका के आधिकारी ठेलों पर रोजी रोटी चला रहे गरीबों के दुकानों पर आए छापा मार रहे हैं। गोदमों पर पॉलीथिन,प्लास्टिक व थर्मोकोल जब्त कर लेते हैं। वही लोगो पर तत्काल कार्यवाई करते हुए उस पर जुर्माना के चालान काट देते हैं। क्या मंत्री जी का भी चालाना काटेंगे?

Next Story
Share it