Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

केसरी देवी को प्रयागराज जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रभार

केसरी देवी को प्रयागराज जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रभार
X

प्रयागराज : शासन ने गुरुवार को केसरी देवी को प्रयागराज जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रभार सौंपा है। इसके बाद केसरीदेवी ने गुरुवार को ही अपने समर्थकों के साथ कार्यभार भी ग्रहण कर लिया। शहर से लेकर गांव तक जगह जगह उनके समर्थकों ने जश्न मनाया।

25 अक्टूबर तत्कालीन जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान हुआ था। जिसमें रेखा सिंह को पराजय का सामना करना पड़ा था। इसके बाद से यह पद रिक्त चल रहा था। इसके बाद माना जा रहा था कि उपचुनाव कराया जाएगा, लेकिन पंचायती राज विभाग ने 15 नवंबर को आदेश जारी कर इस पद पर केसरी देवी को अग्रिम आदेश तक पद भार सौंपे जाने के आदेश किए थे। अपर मुख्य सचिव पंचायती राज आरके तिवारी ने बताया कि प्रयागराज जिला पंचायत अध्यक्ष पद से रेखा सिंह के इस्तीफे के बाद पद रिक्त था। जब तक नियमित अध्यक्ष का चयन नहीं हो जाता तब तक कार्य संचालन के लिए केसरी देवी को जिला पंचायत अध्यक्ष का दायित्व दिया गया है।

दोपहर में कार्यभार ग्रहण करने के लिए आई केसरीदेवी के साथ जिलाध्यक्ष गंगापार कन्हैया लाल पांडेय, जिलाध्यक्ष यमुनापार शिवदत्त पटेल, महानगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता, विधायक विक्रमाजीत मौर्य, विधायक प्रवीन पटेल और विधायक हर्षवर्धन वाजपेयी, पूर्व विधायक अशोक वाजपेयी, गुरु प्रसाद मौर्य, दीपक पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष अमरनाथ तिवारी आदि मौजूद रहे। केसरी के कार्यभार ग्रहण करने से शहर से लेकर गांव तक जगह जगह उनके समर्थकों ने जश्न मनाया। इस नियम के तहत मिली कुर्सी :

उत्तर प्रदेश क्षेत्र पंचायत तथा जिला पंचायत अधिनियम 1961 की धारा 21 (क) के तहत शासन ने केसरी देवी को अध्यक्ष पद का प्रभार सौंपा है।

Next Story
Share it