Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

हेल्पिंग ह्यूमन संस्था ने आरटीआई कार्यकर्ता को मुरादाबाद जनपद का कोऑर्डिनेटर बनाया

हेल्पिंग ह्यूमन संस्था ने आरटीआई कार्यकर्ता को मुरादाबाद जनपद का कोऑर्डिनेटर बनाया
X


मुरादाबाद के प्रसिद्ध आरटीआई कार्यकर्ता शहजादा अनवर समसी को हेल्पिंग ह्यूमन संस्था ने मुरादाबाद जनपद का कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है। जिसके तहत अब वह जनता सूचना के अधिकार और उनके अधिकारों की जानकारी देंगे साथ ही सरकारी कार्यालयों में सूचना के अधिकार का अनुपालन कराने में जनता का सही दिशा दिखाने का काम करेंगे। बुधवार को नवनियुक्त कोऑर्डिनेटर ने बताया की हेल्पिंग हुमन संस्था देशभर में सक्रिय है। लगातार अपना कार्य कर रही है । इस संस्था के कार्यकर्ता लोगों को जन सूचना अधिकारों की जानकारी देने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संस्था के संस्थापक भास्कर अग्रवाल ने उन्हें मुरादाबाद जनपद की जिम्मेदारी दी है। उस पर वह पूर्ण रूप से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि जो लोग आरटीआई की सही जानकारी के अभाव में सूचनाएं प्राप्त नहीं कर पाते थे ऐसे लोगों की हर संभव मदद की जाएगी....

Next Story
Share it