Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

लोगों की दुआओं से राम गोविंद चौधरी को मिली नयी जिंदगी,जल्द ही स्वस्थ्य होने की उम्मीद

लोगों की दुआओं से राम गोविंद चौधरी को मिली नयी जिंदगी,जल्द ही स्वस्थ्य होने की उम्मीद
X

जेपी यादव

नई दिल्ली। बीते शनिवार से दिल्ली स्थित मेदांता हॉस्पिटल में हृदयाघात के कारण से भर्ती समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी की स्वास्थ में सुधार आ गयी है। सुबह बातचीत में डॉ.सिद्धार्थ यादव ने बताया की मै डॉ रजनीश कपूर से लगातार सम्पर्क में हूँ। इस समय खतरे से बाहर है। l

डॉ सिद्धार्थ यादव ने बातचीत में कहा कि वरिष्ठ डॉक्टर त्रेहान व रजनीश कपूर के मेहनत औऱ चौधरी के समर्थको की दुआओं से राम गोविंद चौधरी को नयी जिंदगी मिली है। उत्तर प्रदेश के लोगों की दुआओं का परिणाम है कि नेता प्रतिपक्ष स्वस्थ होने की उम्मीद जगी है। अभी मैं चाहता हूँ कि लोग इसी तरह से दुआ करते रहें कि वे पूरी तरह स्वस्थ हो सकें! चौधरी के समर्थकों ने उनके स्वास्थ्य के लिए की मस्जिद में दुआये की। मंदिरों में मन्नतें माँगी।

सोमवार को पूर्व CM अखिलेश यादव राम गोविंद चौधरी को देखने पहुंचे थे अस्पताल -

करीब डेढ़ घंटे तक राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने डॉक्टरों की टीम से मशविरा किया। परिवारीजनों से भी मिले।वहीं पक्ष-विपक्ष के अन्य कई बड़े नेताओं ने भी श्री चौधरी के सेहत की जानकारी डॉक्टरों से मिलकर ली।

पूर्व मंत्री शाहगंज ललई यादव लगातार साथ में रहे।

सूत्रों के माने तो नेता प्रतिपक्ष के करीबो में से एक जौनपुर से शाहगंज के विधायक शैलेंद्र यादव ललई है। रविवार को सुबह जनता के समस्याओं से रूबरू होने के बाद क्षेत्र के भ्रमण और कई कार्यक्रमो के जाने वाले थे। की सुबह ही खबर मिलते ही सभी कार्यक्रम को स्थगित करके दिल्ली को रवाना हो गए थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी के स्वास्थ्य की जानकारी उनके पुत्र से स्वयं टेलीफोन पर ली और शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की। मुख्यमंत्री ने कुशल क्षेम जानने के लिए संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना को भी मेदांता भेजा है।

बता दें कि मध्य प्रदेश के निवाड़ी विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसंपर्क करने गए रामगोविंद चौधरी को रविवार को अचानक दिल का दौरा पड़ गया था। उन्हें तत्काल ओरछा के रामराजा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वहां सुधार न होने पर उन्हें दतिया से एयर एंबुलेंस द्वारा उन्हें गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल ले आया गया था। डॉक्टरों के मुताबिक चौधरी की हालत बेहद गंभीर थी। विशेषज्ञ डॉक्टर उनकी हालत पर पल-पल नजर रखे हुए हैं।

Next Story
Share it