Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

पूर्व मंत्री ललई यादव ने क्षेत्र का भ्रमण कर सुनी जनता की समस्याएं

पूर्व मंत्री ललई यादव ने क्षेत्र का भ्रमण कर सुनी जनता की समस्याएं
X

शाहगंज/ जौनपुर। पूर्व उर्जा नियोजन राज्य मंत्री एवं विधानसभा शाहगंज से सपा विधायक शैलेन्द्र यादव ललई ने शुक्रवार को विकासखण्ड सुइथाकला के गांवों में भ्रमण कर लोगों से शिष्टाचार भेंट की और लोगों की समस्याओं को सुना।

निवर्तमान क्षेत्र पंचायत प्रमुख मिथिलेश यादव के साथ क्षेत्र भ्रमण के अनुक्रम में पूर्व प्रधान राधेश्याम पासवान के यहां गये। जहां उनके अनुज की पत्नी के आकस्मिक निधन पर शोक प्रकट किया। उसके बाद उसी गांव निवासी समाजवादी विचारधारा के प्रबल पोषक राम अपरबल यादव के यहां गये जो एक दुर्घटना में जख्मी हो गये थे। उनके यहां पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

पूर्व मंत्री ने भ्रमण के दौरान जहां लोगों की समस्याएं सुनी। वहीं भाजपा सरकार की नीतियों के प्रति अपनी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार में विकास कार्य अवरूद्ध है और भ्रष्टाचार चरम पर है। प्रदेश का किसान, नौजवान और गरीब शासन की उपेक्षा से त्रस्त है।

विधायक ने सुइथाकला, रामनगर, कम्मरपुर, ईशापुर, करीमपुर आदि गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान विजय बहादुर सिंह, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, उदय प्रताप सिंह, राम अकबाल यादव, मनीदेव आदि मौजूद रहे।

Next Story
Share it