Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में प्रमुख प्रशांत सिंह को सम्मानित किया गया

प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में प्रमुख प्रशांत सिंह को सम्मानित किया गया
X


भदोही। ब्लाक प्रमुख भदोही प्रशांत सिंह चिट्टू को गाजीपुर के सादात ब्लाक क्षेत्र में शनिवार को आयोजित हुए प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में सम्मानित किया गया।

गौरतलब हो कि गाजीपुर जनपद के सादात विकास खंड क्षेत्र के प्रमुख कमलेश सिंह द्वारा प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह, कटु सिंह प्रमुख सैदपुर, धर्मदेव यादव पूर्व प्रमुख सादात, प्रमुख जखनियां देवकली आदि लोग शामिल रहे। उक्त कार्यक्रम में जिले के युवा भाजपा नेता व भदोही ब्लाक प्रमुख प्रशांत सिंह चिट्टू भी विशिष्ट अतिथि के तौर पर आमंत्रित किये गये थे। प्रदेश के कोने-कोने से आये हुए एक से बढ़कर एक कुश्ती के माहिर पहलवानों के बीच भदोही प्रमुख प्रशांत सिंह चिट्टू ने पहलवानों का उत्साह वर्धन किया। उन्होंने कहा कि कुश्ती कला भारत का प्राचीन कला है। यह गांव की माटी और देश की सभ्यता से जुड़ा है।और कहा कि कुश्ती कला का प्रदर्शन साधारण बात नहीं है, लेकिन बीते कुछ समय में इस कला की हुई उपेक्षा के चलते आज यह चुनौतियों से जुझ रहा है। कहा कि जरूरत है कि कुश्ती कला से जुड़े लोगों का उत्साह वर्धन कर इसे फिर से हर गांव में जीवंत किया जाय। श्री सिंह ने कहा कि कुश्ती कला में शामिल पहलवानों का उत्साह वर्धन तथा इसे बढ़ावा देने के लिए सरकार भी काफी गंभीर है। जिसके अंतर्गत युवा प्रतिभाओं को सरकार की योजना के तहत आज तमाम सुविधाएं भी मिल रही है। कहा कि गांव की माटी के बीच से होकर कुश्ती में महारथ हासिल करने वाले खिलाड़ियों ने कई दफा विश्व स्तर पर भारत की साख को गौरवान्वित किया है। यह वह खेल है जो हमें जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के बीच आने वाले चुनौतियों से किस तरह निकल सकते है का सूत्र बताता है। लिहाजा कुश्ती कला जो देश की संस्कृति से जुड़ा है, उसे हर गांव में फिर से जीवंत करना होगा।

Next Story
Share it