Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

सांस लेना हुआ दूभर : प्रदूषण के मामले में दिल्ली को भी पीछे छोड़ा। लखनऊ का स्तर बेहद खराब

सांस लेना हुआ दूभर : प्रदूषण के मामले में दिल्ली को भी पीछे छोड़ा। लखनऊ का स्तर बेहद खराब
X

लखनऊ, । दीपावली पर हुई आतिशबाजी व अन्य कारणों से लखनऊ में सांस लेने लायक हवा का स्तर बेहद खराब है। दीपावली के रोज देर रात तक हुई आतिशबाजी ने वायु प्रदूषण के मामले में अगले रोज दिल्ली को भी पछाड़ दिया। गुरुवार को लखनऊ में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) 412 था। रैंकिंग के हिसाब से यह देश में छठे नंबर पर था। गुरुवार को दिल्ली का एक्यूआइ 390 रिकार्ड किया गया।

गत वर्ष दीपावली के अगले रोज लखनऊ में एक्यूआइ केवल 255 ही रिकार्ड हुआ था। यानी इस बार हवा करीब डेढ़ गुना ज्यादा जहरीली हुई है। आतिशबाजी के अलावा मौसम भी इसका एक बड़ा कारक माना जा रहा है। पिछले साल 19 अक्टूबर को दीपावली थी और इस वर्ष सात नवंबर को दीपावली हुई। ऐसे में तापमान कम होने व हवा की धीमी रफ्तार का भी असर थोड़ा दिख रहा है।

लखनऊ का एक्यूआइ (2018)

6 नवंबर-325

7 नवंबर (दीपावली)-309

8 नवंबर-412

9 नवंबर -377

लखनऊ का एक्यूआइ (2017)

18 अक्टूबर-350

19 अक्टूबर (दीपावली)-300

20 अक्टूबर-255

आठ नवंबर को कुछ शहरों का एक्यूआइ

फरीदाबाद - 455, नोएडा - 432, पटना - 427, गाजियाबाद- 422, बुलंदशहर - 418, लखनऊ - 412, ग्रेटर नोएडा - 410, दिल्ली - 390, आगरा - 353

क्‍या है एक्‍यूआइ का मानक

एक्यूआइ - श्रेणी

0-50 अच्छा

51-100 संतोषजनक

101-200 मध्यम

201-300 खराब

301-400 बहुत खराब

401-500 गंभीर

501 व ऊपर गंभीर एवं आपातकालीन

Next Story
Share it