Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

'सारे धर्मों का सार एक-दूसरे से प्रेम और विश्वास' -अखिलेश यादव

सारे धर्मों का सार एक-दूसरे से प्रेम और विश्वास -अखिलेश यादव
X

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सारे धर्मों का सार एक-दूसरे से प्रेम, सम्मान और भरोसा है। इसी के सहारे हम, हमारा समाज और राष्ट्र्र आगे बढ़ता है। दुनिया के सभी धर्मों का रास्ता एक है। हमें धर्म मानना ही नहीं उसके बारे में जानना भी चाहिए।

बृहस्पतिवार की शाम खिड़किया घाट पर आयोजित गोवर्धन पूजा में शामिल होने आए अखिलेश यादव ने कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन हमें बहुत कुछ सिखाता है। श्रीकृष्ण की शिक्षाओं को पढ़ कर हम अपने जीवन को धन्य बना सकते हैं।

कहा कि कुछ लोगों ने मां गंगा को स्वच्छ करने का वादा किया था लेकिन उनकी नीयत ही साफ नही है। गंगा को साफ करने से पहले यमुना को साफ करना होगा।

अखिलेश यादव ने कहा कि महादेव की नगरी काशी में गंगा किनारे गोवर्धन पूजा में शामिल होना उनके लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है। इस दौरान अखिलेश यादव ने नोटबंदी, राफेल डील, जीएसटी आदि को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि समाजवादी आम आदमी के साथ खड़े होकर संघर्ष करते हैं। समाजवादी लोग झूठे वादे नही करते हैं और जो कहते हैं उस पर अमल करते हैं।

Next Story
Share it