Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

मुलायम अखिलेश के साथ, बोले-सपा को जिताओ

मुलायम अखिलेश के साथ, बोले-सपा को जिताओ
X
लखनऊ : मुलायम सिंह यादव अब पूरी तरह सपा को चुनावी जंग में जिताने में जुट गए हैं। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष व अपने बेटे अखिलेश यादव के साथ मिल कर पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए तैयार रहने और सपा को जिताने का आह्वान किया। साथ ही बोले-भाजपा से सावधान रहने की जरूरत है।

सपा कार्यालय में सोमवार को मुलायम सिंह यादव व अखिलेश यादव कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर मुलायम सिंह यादव ने कहा कि कार्यकर्ता भाजपा की मुद्दा भटकाने वाली रीति-नीति से सावधान रहें और समाजवादी विचारधारा का अनुसरण करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान के मौके पर समाजवादी पार्टी की मजबूती से जीत सुनिश्चित करें। मुलायम सिंह यादव हाल के दिनों तक शिवपाल की सेक्युलर पार्टी के कार्यक्रम में भी दिखाई देते रहे हैं। यही नहीं शिवपाल सिंह यादव ने भी उन्हें सेक्युलर पार्टी के बैनर पर चुनाव लड़ने की पेशकश कर दी थी।

पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी और अन्य पार्टियों में अंतर है समाजवादी पार्टी अपने वादे निभाते हैं। समाजवादी सरकार में मुफ्त दवाई, पढ़ाई, सिंचाई की व्यवस्था थी। किसानों को सुविधाएं थी। नौजवानों को रोजगार मिला। भाजपा सरकार ने जनता को धोखा दिया है। हर व्यक्ति के खाते में 15 लाख रुपये जमा करने का वादा किया पर एक पैसा नहीं आया। अच्छा होता 5-5 लाख या 3-3 लाख की किश्तों में ही अदा कर देते। भाजपा ने एक भी जनहित का काम नहीं किया है। समाजवादी सरकार की उपलब्धियों को लेकर चुनाव में जाने पर जीत अवश्य मिलेगी।

Next Story
Share it