Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

बाराबंकी लोहिया वाहिनी ने ग्यारह हजार की आर्थिक मदद बाढ़ राहत कोष में दी.

बाराबंकी लोहिया वाहिनी ने ग्यारह हजार की आर्थिक मदद बाढ़ राहत कोष में दी.
X

लखनऊ

समाजवादी पार्टी के विधायकों और एमएलसी ने केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 5-5 लाख रुपये देने की घोषणा की है। एसपी विधानमंडल दल की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसकी घोषणा की थी । इसी क्रम में बाराबंकी लोहिया वाहिनी के फरजान उस्मानी, श्रवण यादव, गजेन्द्र यादव और इमरान ने आज ग्यारह हजार की आर्थिक मदद बाढ़ पीड़ितों के लिए दी.

पहले एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनकी पत्नी सांसद डिंपल यादव ने केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए समाजवादी पार्टी की ओर से एक करोड़ रुपये की सहायता राशि भेजी थी। इसके बाद सोमवार को पार्टी विधायकों की ओर से आर्थिक सहायता की घोषणा करते हुए अखिलेश ने प्रदेश के लोगों से भी बाढ़ पीड़ितों की यथासंभव मदद करने की अपील की।






Next Story
Share it