Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

कमलेश तिवारी अयोध्या में गिरफ्तार, नाराज समर्थक रामलला दर्शन मार्ग के बाहर धरने पर बैठे

कमलेश तिवारी अयोध्या में गिरफ्तार, नाराज समर्थक रामलला दर्शन मार्ग के बाहर धरने पर बैठे
X

अयोध्या में आज हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कमलेश तिवारी राम मंदिर निर्माण के लिए सरयू का जल लेकर जाने का संकल्प लेना था। इस बीच सीएम योगी अयोध्या पहुंच गए। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने कमलेश तिवारी को कब्जे में ले लिया।

कमलेश तिवारी के गिरफ्तारी का विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं को रामजन्मभूमि की सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मी ने राम गुलेला के पास रोक लिया। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ता रामलला दर्शन मार्ग के बाहर धरने पर बैठ गए। कार्यकर्ता अध्यक्ष कमलेश तिवारी को छोड़ने की मांग के नारे लगाने लगे।

सीएम योगी आज अयोध्या पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा चौकस की गई है। इस दौरान सुबह हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी राम मंदिर निर्माण के लिए सरयू का जल लाने का संकल्प ले निकले थे। पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कमलेश तिवारी को हिरासत में लेकर फैजाबाद पुलिस लाइन ले आई है।

Next Story
Share it