Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

युवाओं को बेवकूफ बना रही भाजपा

युवाओं को बेवकूफ बना रही भाजपा
X

समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष ब्रजेश यादव रविवार को बरेली पहुंचे। उन्होंने पार्टी के फ्रंटल संगठनों के गठन को लेकर पदाधिकारियों से बातचीत की। मीडिया से रूबरू ब्रजेश ने कहा कि भाजपा देश के गरीबों और युवाओं को मूर्ख बना रही है। उन्होंने कहा कि सरकार रोजगार से लेकर भ्रष्टाचार रोकने तक हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। लोगों का ध्यान भटकाने के लिए उनके सामने झूठे आंकड़े पेश किए जा रहे हैं। अफसरों की कागजी कलाकारी से खुश नेता व मंत्री अपनी पीठ खुद थपथपा रहे हैं। जमीनी हकीकत से दूर भाजपा को जनता गोरखपुर, फूलपुर, नूरपुर और कैराना में सच दिखा चुकी है। आने वाले चुनाव में पार्टी के झूठ का पर्दाफाश हो जाएगा। उन्होंने दावा किया कि सपा चुनाव में सबसे अधिक सीटें जीतेगी। जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने बताया कि समाजवादी युवजन सभा, यूथ ब्रिगेड, लोहिया वाहिनी और छात्रसभा का नए सिरे से गठन होना है। यह काम जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद पूरा संगठन लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटेगा। पार्टी के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। बरेली से पीलीभीत जाते वक्त सपा नेता अशोक यादव ने अपने तमाम साथियों के साथ मयूर वन चेतना केन्द्र के पास ब्रजेश यादव का स्वागत किया।

Next Story
Share it