Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

भाजपा को रोकने के लिए वह किसी भी समझौते के लिए तैयार हैं, सीटों को लेकर कोई विवाद नहीं

भाजपा को रोकने के लिए वह किसी भी समझौते के लिए तैयार हैं, सीटों को लेकर कोई विवाद नहीं
X

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी में सीट बंटवारे को लेकर उठे विवाद पर बयान दिया है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा को रोकने के लिए वह किसी भी समझौते के लिए तैयार हैं। सीटों को लेकर कोई विवाद नहीं है।

उन्होंने कहा कि वे अपने सहयोगियों को सीटों को लेकर निराश नहीं करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि अरविंद केजरीवाल से उनकी बात हो चुकी है और कांग्रेस का भी हम समर्थन करते हैं।

मंगलवार को दिल्ली पहुंचे अखिलेश यादव ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को टेलीफोन पर जन्मदिन की बधाई दी। बुधवार को सपा अध्यक्ष विदेश यात्रा पर जा रहे हैं। अखिलेश ने मीडियाकर्मियों को बताया कि उनकी कोशिश सभी विपक्षी दलों को साथ लेकर चलने की होगी। अखिलेश ने पहले बयान दिया था कि आम चुनाव में कांग्रेस को यूपी में दो सीट से ज्यादा नहीं दी जा सकती। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सिर्फ विकास के आधार पर चुनाव नहीं जीते जा सकते। जीत के लिए विकास और धर्म का कॉकटेल जरूरी है। उन्होंने कहा कि जब तक भाजपा है, तब तक हिंदुत्व मुद्दा बना रहेगा। जो हमें हिंदू नहीं मानते उन्हें दिखाएंगे कि हम कितने हिंदू हैं

Next Story
Share it