Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष मो ० एबाद का जानसठ में स्वागत

मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष मो ०  एबाद का जानसठ में स्वागत
X
प्रदेश अध्यक्ष मौ० एबाद का जानसठ में जोरदार स्वागत
आज दिनांक 13-5-2018 को लखनऊ से केराना जाते समय जानसठ में प्रदेश अध्यक्ष मौ० एबाद का समाजवादी कार्यकर्ताओं द्वारा डाक बंगले पर ऐतिहासिक स्वागत किया गया जिसमें मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष जनाब मौ० एबाद ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा
लगातार प्रदेश में बढ़ रही रेप की घटनाएं, किसानों की समस्याएँ जस की तस बनी है , बढ़ रहे अपराध से प्रदेश व् देश की जनता त्रस्त हो चुकी है चारों तरफ हा हाकार मचा हुआ है
प्रदेश व देश की जनता ने मन बना लिया है कि इस जुमले वाली सरकार को उखाड़ कर फेंक देना है, साथ में चलकर आये सैयद नदीम बुखारी थे इस दौरान मौ० फिरोज अंसारी नेता सयुस (उ० प्र०), हारुन खान जिला उपाध्यक्ष, बाबर अंसारी सभासद, तनु कुरेशी पूर्व सभासद, अरशद खान पूर्व जिलाध्यक्ष मजदूरसभा, रियासत मलिक सभासद, अल्तमस राजा जान मोहम्मद मलिक, चांद मियां रंगरेज, लियाकत राव, साजिद अंसारी, नदीम राव, समीर खान, शादाब कुरेशी, जीशान कुरैशी, गुलजार कुरेशी, व सानिब, आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Next Story
Share it