Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

कर्नाटक चुनाव खत्म अब कब्र में दफन हो जाएगा जिन्ना प्रकरण : आजम

कर्नाटक चुनाव खत्म अब कब्र में दफन हो जाएगा जिन्ना प्रकरण : आजम
X
सम्भल - सपा विधायक आजम खां ने कहा कि कर्नाटक का चुनाव अब खत्म हो गया है। चुनाव के दौरान जिन्ना के मुद्दे को कब्र से बाहर निकाला गया था। अब वह फिर से कब्र में चला जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंदिरवादी हैं। दोनों बहुत ही धार्मिक लोग हैं। मंदिरों में जाकर सेवा कर रहे हैं। अगर यह मंदिरों में ही रुककर सेवा करते रहे तो देश की भी बड़ी सेवा होगी। आज संभल आए रामपुर विधायक आजम खां ने कहा कि देश में अमन चैन खत्म हो गया है। मेल मुहब्बत लोगों के बीच न रहे, कितना भी खून खराबा हो, लेकिन किसी तरह भी भाजपा की सरकार बननी चाहिए, इसी सोच से भाजपा सरकार काम कर रही है। कर्नाटक चुनाव के दौरान जब कुछ नहीं मिला तो जिन्ना के मुद्दे को कब्र से निकाल लाए। गठबंधन के सवाल पर आजम चुप्पी साध गए।
Next Story
Share it