Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की जन्म स्थली गढ़ाकोला (उन्नाव) में स्मृति भवन बनेगा
सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की जन्म स्थली गढ़ाकोला (उन्नाव) में स्मृति भवन बनेगा
BY Anonymous24 April 2018 1:08 AM GMT
X
Anonymous24 April 2018 1:08 AM GMT
पंडित सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की स्मृति में उनकी जन्म स्थली गढ़ाकोला (उन्नाव) में स्मृति भवन और पुस्तकालय की स्थापना की जाएगी। यह फैसला सोमवार को यूपी विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित की अध्यक्षता में यहां हुई बैठक में किया गया।
बैठक में यह भी तय किया गया कि स्मृति भवन में निराला की आदमकद प्रतिमा लगाई जाएगी। उन्होंने मौरावां पुस्तकालय को भी समृद्ध बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक में संस्कृति, पर्यटन, माध्यमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा और भाषा विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। इस मौके पर प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे खासतौर से मौजूद रहे।
Next Story