Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

पति रहता है विदेश, ससुर बना रहा है अवैध संबंध का दवाब

पति रहता है विदेश, ससुर बना रहा है अवैध संबंध का दवाब
X
मऊ. प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर हर जिले के डीएस एसपी को सख्त निर्देश दे दिए हैं लेकिन पुलिस महिलाओं की सुरक्षा तो दूर उन्हें न्याय तक नहीं दिला रही है।
पूरा मामला मऊ जिले के दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के चण्डीसागर मुहल्ले का है जहां एक महिला का पति विदेश में रहता है। इसका फायदा उठाकर महिला का ससुर अपनी बहु के साथ छेड़खानी करता है। इसका विरोध करने पर मारने की धमकी भी देता है। महिला का कहना है कि ससुर अवैध संबंध बनाने का दबाव बना रहा है।
छेड़खानी से तंग आकर महिला अपने मायके चली गईं। इस बात सूचना ससुर काे हो गई और आनन फानन में महिला के मायके पहुंचा गया और महिला को खींचने लगा। वहीं महिला के हाथों में उसके भाई का नवजात शिशु था। ससुर की खींचतान में महिला के हाथों से बच्चा नीचे गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
जिसके बाद ससुर मुमताज मौके से फरार हो गया। वहीं पीड़ित महिला थाने पहुंचीं लेकिन थाने की पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बजाय समझौता करने पर दबाव बनाने लगी।
जिसके बाद पीडिता कोर्ट की शरण ले लिया।
इस मामले में पीड़ित महिला ने बताया कि मेरे पति विदेश रहते हैं और इसका फायदा उठाकर हमारे ससुर मुमताज हमेशा हमारे साथ छेड़खानी करते हैं इसका विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते थे। छेड़खानी से तंग आकर हम अपने मायके चले आये।
Next Story
Share it