Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

घरवालों से परेशान होकर नदी में कूदे GF और BF, लोगों ने बचाई जान

घरवालों से परेशान होकर नदी में कूदे GF और BF, लोगों ने बचाई जान
X
हमीरपुर. सोमवार की देर रात एक प्रेमी युगल ने यमुना नदी में छलांग लगा दी। आस-पास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों का उपचार चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, प्रेमी-प्रेमिका कानपुर में उस्मानपुर जूही कालोनी का रहने वाले है और पिछले तीन साल से दोनों एक-दूसरे प्यार करते हैं। इसकी जानकारी दोनों के घर वालों को है।
आरोप है कि इसी बात को लेकर लड़की के घर उसे परेशान करते है और कई बार पिटाई भी करते है। जिससे परेशान होकर दोनों ने नदी में कूद कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। लेकिन समय रहते आस-पास के लोगों ने दोनों को बचा लिया।
दरअसल, यमुना नदी के ऊपर से नेशनल हाइवे निकलता है, इसलिए यहां हर वक्त चहलकदमी रहती है, जिस समय यह दोनों नदी में कूदे, लोगों ने इनको देख लिया और पुलिस को सूचना देते हुए इनको बचाने के लिये दौड़े। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से इन दोनों को नदी से निकाल कर हमीरपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डाक्टरों का कहना है दोनों का इलाज चल रहा है, खतरे की कोई बात नहीं है।
Next Story
Share it