Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

धूमधाम से मना पावन भारत टाइम्स समाचार पत्र का चतुर्थ स्थापना दिवस

धूमधाम से मना पावन भारत टाइम्स समाचार पत्र का चतुर्थ स्थापना दिवस
X
"कार्यक्रम में आर.एस.एस. के वरिष्ठ प्रचारक इन्द्रेश कुमार रहे बताैर मुख्य अतिथि उपस्थित"

वासुदेव यादव,अयोध्या। हिन्दी दैनिक समाचार पत्र पावन भारत टाइम्स का चतुर्थ स्थापना दिवस समाराेह तुलसी स्मारक भवन के सभागार में धूमधाम के साथ मनाया गया। इस माैके पर एक संगाेष्ठी भी आयाेजित की गई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में आर.एस.एस. के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य इन्द्रेश कुमार माैजूद रहे।
उन्होंने अपने उदबाेधन में कहाकि गरीब-दुखियाें से प्यार करें और उन्हें सम्मान देना चाहिए। अयाेध्या-फैजाबाद में श्रम है श्रम का अपमान करने का अधिकार किसी काे नही है। श्रम ही ईश्वर, दुर्गा सप्तशती आदि है। उन्होंने कहाकि मनुष्य काे जीवन मूल्यों के साथ जीना चाहिए। भारत ने दुनिया के अन्दर राधा-कृष्ण का श्रेष्ठतम ग्रन्थ उत्पन्न किया है। इंसान बनना है या ईश्वर काे प्राप्त करना ताे हिन्दुस्तान ही है। क्योंकि बाकी देशाें के पास उतने जीवन मूल्य नही हैं जाे हमारे पास हैं। विशिष्ट अतिथि अवध विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य मनाेज दीक्षित ने भी गाेष्ठी काे सम्बाेधित किया। स्थापना दिवस समाराेह की अध्यक्षता ख्यातिलब्ध याेगाचार्य डा. चैतन्य ने की।

इस समारोह श्रीरामवल्लभाकुंज के अधिकारी राजकुमार दास, रंगमहल मन्दिर के महन्त रामशरण दास महाराज, बड़ा भक्तमाल मन्दिर उत्तराधिकारी महंत अवधेश दास महाराज, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक संत मुरारी दास ने अपना सानिध्य प्रदान किया।
कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट जनाें का समाचार पत्र के सम्पादक पवन पाण्डेय व समाजसेवी प्रबंध अखिलेश पांडेय ने माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया। स्थापना दिवस समाराेह में मुख्य रूप से कबीर मठ जियनपुर के महन्त उदार साहेब, श्री राम दर्शन यात्रा के संयाेजक वासुदेव माैर्या, राकेश जायसवाल, वरिष्ट पत्रकार वासुदेव यादव, केशव बिगुलर, उमाशंकर, निर्मल वर्मा, सम्राट अशोक माैर्य, महेन्द्र त्रिपाठी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष साकेत निशेन्द्र माेहन मिश्र, विशाल मिश्रा, आशीष मिश्र, राघवेन्द्र शुक्ला, पंकज , अमिताभ श्रीवास्तव, भानुप्रताप , चन्द्रमाेहन, स्कन्द दास, उपेन्द्र शर्मा, अजय आदि गणमान्य उपस्थित रहे।
Next Story
Share it