Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस को सहयोगी दलों का सम्मान करना होगा : अखिलेश यादव

कांग्रेस को सहयोगी दलों का सम्मान करना होगा : अखिलेश यादव
X
कन्नौज - समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज इत्रनगरी कन्नौज में कांग्रेस को लेकर बड़ा बयान दिया है। अखिलेश यादव ने गठबंधन पर बात करने पर कहा कि कांग्रेस से हमारी दोस्ती तो रहेगी, लेकिन उनको भी सहयोगी दलों का सम्मान करना होगा।
अखिलेश यादव आज अपनी पत्नी डिंपल यादव के संसदीय क्षेत्र कन्नौज में थे। इस दौरान उन्होंने भाजपा की केंद्र तथा राज्य सरकार पर जमकर हमला बोलने के साथ ही कांग्रेस को भी नसीहत दी। उत्तर प्रदेश में होने वाले लोकसभा के उप चुनाव में कांग्रेस के साथ प्रत्याशी न उतारने की बाबत उन्होंने कहा कि दोस्ती अपनी जगह है और राजनीति अपनी जगह है। कांग्रेस से हमारा गणबंधन विधानसभा चुनाव तक ही था। अब तो उनसे दोस्ती है। कांग्रेस को भी गठबंधन के मामले में बेहतर बनना होगा। कांग्रेस को गठबंधन के मामले में सहयोगी दलों का सम्मान करना होगा। अगर वह ऐसा करने में सफल रहते हैं तो फिर बात लंबे समय तक चलेगी। वह अगर सम्मान करेगी तो अच्छा होगा।
अखिलेश यादव ने कन्नौज में गंगा नदी को लेकर भाजपा की सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि गंगा नदी तो काली नदी हो रही है, लेकिन केंद्र सरकार ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। कन्नौज के गुरसहायगंज में अखिलेश यादव ने कहा कि गंगा नहीं कन्नौज में तो काली नदी बह रही है। इसके बाद भी भाजपा इसको साफ नहीं कर पा रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री एक ओर गंगा नदी को निर्मल करने की बात कर रहे हैं।
बैंक के घोटालों पर उन्होंने कहा कि गरीबों का पैसा गरीबों को नही अमीरों को मिल रहा। अखिलेश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कन्नौज में अपने भाषण में कहा था की गरीबों के खाते में रुपये आएंगे पर उलटा हुआ। जो पैसा गरीबों का था वह देश के बड़े लोग लेकर भाग गये। उन्होंने कहा कि बंदूक का जवाब बंदूक से देने का हवाला देने वाले बजट में कोई व्यवस्था नहीं कर सके हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लोग हमें पकौड़ा बनाना सिखा दें। इसके बाद हम भी पकौड़े पर चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सच्चाई पर चर्चा करेगी। प्रदेश में बच्चों के परीक्षा से किनारा करने पर उन्होंने कहा कि इसके लिए केंद्र के साथ प्रदेश सरकार जिम्मेदार है। जो बच्चे स्कूल में परीक्षा छोड़ रहे है। उनका इंतजाम करना चाहिए।
यह सकरार नकल के बहाने गरीब किसान की तरक्की रोकना चाहते हैं। यह भाजपा के लोगों की साजिश है ताकि नौजवान नौकरी न मांग सकें। उन्होंने कहा कि जर्मनी व फ्रांस में तो बच्चे किताब लेकर परीक्षा में बैठते हैं। अच्छी व्यवस्था करिए ताकि बच्चे पढ़ कर कुछ बन सकें। सपा ने 2019 के चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। जनता भाजपा को इस बार खुद वोट नही देगी। न मेडिकल कालेज चला पा रही है न इंजीनियरिंग कालेज चल पा रहे है। लड़ाई करवाने वाले लोग है। शिक्षकों और शिक्षामित्रों को लड़ा दिया।
Next Story
Share it