Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

ईवीएम से छेड़छाड़ की जांच होनी चाहिए

ईवीएम से छेड़छाड़ की जांच होनी चाहिए
X
पूरी समादवादी पार्टी एकजुट है और सिकंदरा उपचुनाव बड़े अंतर से जीतकर विरोधियों को जवाब देगी। यह बात रविवार को नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने कही।निकाय चुनाव में ईवीएम में छेड़छाड़ के बयान पर उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों की तरफ से लगाए जाने वाले अारोप की जांच होनी चाहिए। सरकार इससे पीछे क्यों हट रही है।
रविवार को सिकंदरा जा रहे सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल और नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने पार्टी कार्यालय में संयुक्त प्रेसवार्ता की। इस दौरान चौधरी ने कहा कि निकाय चुनाव के नतीजों में भाजपा को बैलेट पेपर वाले मतदान क्षेत्रों में हार का सामना करना पड़ा और जहां ईवीएम थी वहां जीत मिली। नगर निगमों में ईवीएम से मतदान हुए वहां 16 में से 14 सीटें भाजपा के खाते में गईं। अब इसपर राजनीतिक दल ईवीएम में छेड़छाड़ का आरोप लगा रहे हैं तो जांच हो जानी चाहिए। सपा संरक्षक मुलायम सिंह के गुजरात में पार्टी के एक भी सीट न जीतने के दावे पर उन्होंने कहा कि पार्टी संरक्षक के बयान का गलत अर्थ निकाला जा रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि 8 माह में ही जनता ऊब गई है। सरकार जनविरोधी मानसिकता से कार्य कर रही है। पूर्ववर्ती सरकार की ओर से चलाई जा रहीं समाजवादी पेंशन योजना, हमारी बेटी उसका कल जैसी जनप्रिय योजनाएं बंद करना सरकार की जनविरोधी मानसिकता दर्शाता है। इस दौरान राज्य सभा सांसद सुखराम सिंह, इंद्रजीत सरोज सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Next Story
Share it