Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

देवरिया में बरातियों से भरी बोलेरो पेड़ से टकराई, चार की मौत

देवरिया में बरातियों से भरी बोलेरो पेड़ से टकराई, चार की मौत
X
देवरिया - रफ्तार का कहर कल देर रात देवरिया में चार लोगों की मौत का कारण बन गया। देवरिया के खुखुदूं में बरातियों को लेकर जा रही तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकरा गई। जिससे चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि चार घायलों में से दो की हालत गंभीर है।
देवरिया जनपद के खुखुंदू थाना के ग्राम परसिया चन्दौर के पास कल देर रात बरातियों से भरी एक बोलेरो पेड़ से टकरा गई। जिससे उसमे सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में चार लोग घायल हैं। इनमें से दो लोग हैं।
मइल थाना के ग्राम नरियाव निवासी घनयाम के यहां से देवरिया के रामनाथ गांव में बरात गई थी। बरात में हिस्सा लेने के बात कुछ बराती रात में ही गांव के लिए एक बोलेरो में बैठकर चल दिए। परसिया चन्दौर के समीप बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिससे बोलेरो में सवार नारियाव गांव निवासी उपेंद्र यादव, भोला, क्रांति और सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। इसमें घायल चार में से रामकेश्वर और सत्येंद्र गम्भीर रूप से घायल है। जिनका उपचार मेडिकल कालेज में चल रहा है।
Next Story
Share it