Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

आगरा यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ चुनाव में ABVP की बड़ी जीत, चार पदों पर कब्जा

आगरा यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ चुनाव में ABVP की बड़ी जीत, चार पदों पर कब्जा
X

आगरा. डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने जीत हासि‍ल की है। छात्र संघ अध्यक्ष समेत चार प्रमुख सीटों पर एबीवीपी ने कब्जा किया है। एक पद निर्दलीय उम्मीदवार को मिला है।

सोमवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक वोटि‍ंग हुई। इसके बाद डेढ़ बजे से काउंटि‍ंग हुई। शाम होते-होते रिजल्ट सामने आने लगे।

अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी का कब्जा रहा।

एवीबीपी के अभिषेक मिश्र, अध्यक्ष और कृतिका सोलंकी उपाध्यक्ष पद पर जीतीं।

महामंत्री पद पर चंद्रजीत यादव और संयुक्त सचिव पद पर कुनाल दिवाकर ने जीत हासिल की।

वहीं, लाइब्रेरी सचिव निर्दलीय उम्मीदवार चंचल पांडेय के खाते में गई है।

आठ पदों पर 26 प्रत्याशी मैदान में थे

बता दें, छात्रसंघ चुनाव में आठ पदों पर 26 प्रत्याशी मैदान में थे।

विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर में मतदान के लिए सात केंद्र बनाए गए थे।

अध्यक्ष पद पर चार, उपाध्यक्ष पर चार, महासचिव पद पर चार, संयुक्त सचिव पद पर चार, लाइब्रेरी सचिव पद पर तीन, कला संकाय प्रतिनिधि के पद पर तीन, विज्ञान एवं अभियांत्रिकी संकाय में दो-दो प्रत्याशी थे।

मारपीट के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज

चुनाव पोलिंग पर प्रचार करने को लेकर छात्रों के तीन गुट भि‍ड़ गए।

हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने ABVP और NSUI के छात्रों पर लाठीचार्ज किया।

Next Story
Share it