Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

दीपावली से पहले अखिलेश का धमाका, सपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शिवपाल को जगह नहीं

दीपावली से पहले अखिलेश का धमाका, सपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शिवपाल को जगह नहीं
X
लखनऊ - समाजवादी पार्टी के संरक्षक तथा पिता मुलायम सिंह यादव का आशीर्वाद मिलने के बाद से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव खुलकर बल्लेबाजी करने लगे हैं। आज उन्होंने समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सूची जारी की। इस सूची में शिवपाल सिंह यादव को स्थान नहीं मिला है।
दीवापली से पहले पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी जारी कर बड़ा बम फोड़ा है। आज समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी जारी की गई। इसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री तथा इटावा के जसवंतनगर से विधायक शिवपाल सिंह यादव को जगह नहीं मिली है।
इस 55 सदस्यीय कार्यकारिणी में एक महीने पहले ही पार्टी में शामिल इंद्रजीत सरोज को राष्ट्रीय महासचिव जैसा महत्वपूर्ण पद प्रदान किया गया है जबकि शिवपाल सिंह यादव को इसमें सदस्य तक नहीं बनाया गया है।
आज जारी इस कार्यकारिणी में नया पद सृजित कर प्रोफेसर रामगोपाल यादव को प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रदान किया गया है।
Next Story
Share it