Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

देवरिया में पेट्रोल पंप की जमीन के विवाद में फायरिंग, तीन की मौत

देवरिया में पेट्रोल पंप की जमीन के विवाद में फायरिंग, तीन की मौत
X
देवरिया - पेट्रोल पंप की जमीन को लेकर विवाद ने आज यहां खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। इसमें फायरिंग की होने लगी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक दर्जन लोग घायल हैं। इनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
देवरिया के सदर कोतवाली क्षेत्र के सरौरा गांव में पेट्रोल पंप के निर्माण के विरोध में उपजे विवाद में आज दो पक्षों में विवाद के बाद तनाव काफी बढ़ गया। जिसपर दोनों पक्षों ने फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से तीन युवकों 22 वर्षीय इंद्रजीत और 25 वर्षीय राम प्रवेश और 19 वर्षीय सत्य प्रकाश नामक तीन युवको की मौत हो गई। इसके साथ ही करीब एक दर्जन लोग घायल हैं। घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घायलों में सरौरा गांव निवासी बैजनाथ 40, विजय 50 की भी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने इन सभी घायलों को अस्पताल भेजा। इस घटना के बाद ग्रामीण मुख्यमार्ग जाम कर प्रदर्शन कर रहे है। घटना स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है।
Next Story
Share it