Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

गायत्री प्रजापति से मिलने जेल गए मुलायम सिंह को मिलने की इजाजत नहीं मिली

गायत्री प्रजापति से मिलने जेल गए मुलायम सिंह को मिलने की इजाजत नहीं मिली
X
लखनऊ : गैंगरेप तथा पॉक्सो के मामले में लखनऊ जेल में बंद अखिलेश सरकार के मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति से मिलने गए मुलायम सिंह यादव को आज मायूस लौटना पड़ा। समाजवादी पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव आज ईदगाह तथा टीले वाली मस्जिद से लौटने के बाद लखनऊ जेल में गायत्री से मिलने गए थे।

मुलायम सिंह यादव आज गैंगरेप तथा पॉक्सो एक्ट में लखनऊ जेल में बंद अखिलेश सरकार के मंत्री रहे गायत्री प्रजापति से मिलने गए थे। मुलाकात का समय खत्म होने के साथ ही ईद का अवकाश होने के कारण सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव आज गायत्री प्रजापति से नहीं मिल सके। जेल प्रशासन ने मुलायम सिंह यादव को गायत्री प्रसाद प्रजापति से मिलने की इजाजत नहीं दी।

पता चला कि मिलने का समय खत्म होने के बाद मुलायम सिंह यादव के आने का कार्यक्रम जेल पहुंचा था। इस कारण जेल प्रशासन ने इस पर अपनी असमर्थता जता दी।
उधर पुलिस जल्द ही लखनऊ जेल में बंद सपा के पूर्व कद्दावर मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति सहित उनके सात सहयोगियों के खिलाफ 3 जुलाई को गैंगरेप केस में आरोप तय करने की तैयारी में है। इस केस की सुनवाई पॉक्सो एक्ट की विशेष अदालत में चल रही है। वहीं कोर्ट ने सभी को उस दिन जेल से तलब किया है।

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद 18 फरवरी 2017 को थाना गौतमपल्ली पर पीडि़त महिला की प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
Next Story
Share it