Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

सरकार ने 84 सीनियर IAS अफसरों का किया तबादला, 62 जिलों के डीएम भी बदले

सरकार ने 84 सीनियर IAS अफसरों का किया तबादला, 62 जिलों के डीएम भी बदले
X

योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने 84 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। इनमें 62 जिलों के डीएम के अलावा कई विभागों के सचिव रैंक के अधिकारी भी शामिल हैं। शुभ्रांत कुमार शुक्ला को मुख्य मंत्री कार्यालय में विशेष सचिव बनाया गया है। राजेश कुमार पांडेय को सचिव एवं अपर आवास आयुक्त बनाया गया है जबकि बृजराज सिंह यादव को विशेष सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा बनाया गया है। योगी सरकार ने रणविजय सिंह को महिला कल्याण का विशेष सचिव बनाया है। राम विशाल मिश्रा को माध्यमिक शिक्षा का सचिव बनाया गया है।

योगी सरकार ने पहली बार जिलाधिकारियों के इतने बड़े पैमाने पर तबादला किया है। कर्ण सिंह चौहान को झांसी का डीएम बनाया गया है जबकि सेल्वा कुमारी इटावा की जिलाधिकारी बनाई गई हैं। मदन पाल को फतेहपुर का नया डीएम बनाया गया है जबकि यशवंत राव को मैनपुरी का डीएम बनाया गया है। अरविंद मलप्पा बंगारी को मथुरा की कमान सौंपी गई है जबकि जगदीश प्रसाद को कन्नौज का जिलाधिकारी बनाया गया है।

पढ़िए पूरी लिस्ट: किस-किस अफसर का हुआ ट्रांसफर

यूपी सरकार द्वारा स्थानांतरित किए गए अधिकारियों की सूची।


Next Story
Share it