Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

गठबंधन से घबरा गई भाजपा – अखिलेश यादव

गठबंधन से घबरा गई भाजपा – अखिलेश यादव
X

गोरखपुर, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संयुक्त रैली को सबोधित करते हुए कहा कि जबसे कांग्रेस के साथ हमने गठबंधन किया है। तबसे पूरी भाजपा घबरा गई है। इसके पहले भाजपा को ऐसा लगता था कि सत्ता पर वह काबिज है। दिन रात सत्ता के ख्वाब देखने लगी थी। लेकिन जैसे ही हमारा गठबंधन हुआ, उनकी तंद्रा टूटी, और वे जमीन पर गए। हम लोगों की दोस्ती के लिए आग उलगने लगी। जो भी कुछ नहीं बोलना चाहिए वह भी बोलने लगे। काम की कोई बात न करके केवल मन की ही बात करते रहे। हर सभा मे जनता को सपने दिखाने की कोशिश करते हैं। भुलावे मे रखने की कोशिश करते हैं। लेकिन आप लोग उनके बहकावे और भुलावे मे मत आना। केवल और केवल गठबंधन के प्रत्यशियों को ही वोट देना ।

– प्रो. (डॉ.) योगेन्द्र यादव

Next Story
Share it