Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > सहारनपुर सदर को छोड़ पर अन्य सभी सीटों पर सपा – कांग्रेस गठबंधन का मुक़ाबला बसपा से होगा
सहारनपुर सदर को छोड़ पर अन्य सभी सीटों पर सपा – कांग्रेस गठबंधन का मुक़ाबला बसपा से होगा
BY Suryakant Pathak20 Jan 2017 6:25 AM GMT
X
Suryakant Pathak20 Jan 2017 6:25 AM GMT
सहारनपुर मे सदर विधानसभा सीट एक ऐसी सीट है, जहां पर सपा उम्मीदवार का भाजपा से मुक़ाबला होगा। यहाँ के पंजाबी मतदाता एकमुश्त भाजपा को वोट करते हैं। अन्य हिंदुओं को यदि वे अपने पक्ष मे कर लेते हैं, तो इस सीट पर उनकी जीत सुनिश्चित हो जाती है।
कांग्रेस से गठबंधन होने के कारण सपा को इस सीट पर लाभ मिलेगा । उसके परंपरागत वोटों के अतिरिक्त कांग्रेस के वोट मिल जाने से परिणाम सपा के पक्ष मे जा सकता है । किन्तु सबसे अधिक भीतरघात का खतरा भी इसी सीट पर है। लेकिन यदि समाजवादी पार्टी का आलाकमान इस भीतरघात को रोक सका तो परिणाम सकारात्मक हो सकता है। शेष सभी सीटों पर सपा-कांग्रेस के गठबंधन का मुक़ाबला बसपा से होगा। क्योंकि अन्य सभी सीटों पर बसपा हावी है। यदि गठबंधन न होता, तो उसी के जीतने के आसार थे।
- प्रो. (डॉ.) योगेन्द्र यादव
Next Story