Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

बिना रुके एक सांस मे मुलायम सिंह के सामने कर गए पवन पांडे अखिलेश यादव का गुणगान

बिना रुके एक सांस मे मुलायम सिंह के सामने कर गए पवन पांडे अखिलेश यादव का गुणगान
X

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष मुलायम सिंह ने आज पवन पांडे को मिलने के लिए बुलाया। उन्होने पवन पांडे से बातचीत की । पवन पांडे बिना भावुक हुये नेताजी के सामने जब बोलना शुरू किए, तो तब तक नहीं रुके जब तक अपने मन की सारी बाते कह नहीं ली।

पवन पांडे ने कहा कि नेताजी आप बड़े भाग्यशाली हैं। कि आपको अखिलेश यादव जैसा पुत्र मिला, जिसकी जय-जैकार सिर्फ देश मे ही नहीं, विदेशों मे भी हो रही है। इस धरती पर न जाने कितने नेता हुये, किसी का लड़का मुख्यमंत्री बना, चाहे वह एन. डी. तिवारी हों, राजनाथ हों, कल्याण सिंह हों, राम प्रकाश गुप्त हों, राजनाथ सिंह हों...किसी का लड़का मुख्यमंत्री बना। किसी के लड़के की इतनी जयजयकार होती है, जितनी आपके लड़के अखिलेश की होती हैं। दिन-रात भूखे-प्यासे कितने लड़के यहीं पड़े रहते हैं, उनकी एक झलक पाने के लिए महीनों लखनऊ मे गुजार देते हैं।

अखिलेश यादव का जरा सा भी विरोध सह नहीं पाते। अपना आपा खो बैठते हैं। नेताजी आप जान लीजिये कि 2017 मे एक बार फिर मुख्यमंत्री अखिलेश भैया ही बनेगे। इस झगड़े से मुख्यमंत्री की छवि मे कोई फर्क नही पड़ा है। उनकी छवि और निखरी है। पूरी जनता अखिलेश के साथ खड़ी है। वे जिधर रहेंगे उधर ही वोट गिरेगा।

- प्रो. (डॉ.) योगेन्द्र यादव

Next Story
Share it