Janta Ki Awaz
राष्ट्रीय

अपनी लेखनी से ज्यादा विवादित बयानों से चर्चाओं में आई शोभा डे

अपनी लेखनी से ज्यादा विवादित बयानों से चर्चाओं में आई शोभा डे
X
नई दिल्ली: शोभा डे के लिए विवादों में रहना कोई नई बात नहीं। विवादों के साथ उनका चोली-दामन का साथ रहा है। लेखनी से ज्यादा अपने विवादित बयानों के लिए प्रसिद्ध शोभा डे ने आज एक नए विवाद को उस वक्त जन्म दिया जब उन्होंने रियो में भाग लेने गए भारतीय खिलाडिय़ों के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की।

शोभा ने सोमवार को ट्वीट किया- गोल ऑफ टीम इंडिया ऐट द ओलंपिक्स: रियो जाओ, सेल्फी लो, खाली हाथ वापस आओ। धन और अवसर की ये कैसी बर्बादी है? इस बयान पर ट्विटर कई खिलाडिय़ों मसहूर हस्तियों ने शोभा डे के बयान की निंदा की। आइए एक नजर डालते हैं शोभा डे के कुछ विवादित बयानों पर-

1- पूर्व केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता गोपीनाथ मुंडे के निधन पर शोभा डे ने ट्विटर के माध्यम शोक जताते हुए ट्वीट के आखिर में लिखा मुंडे के परिवार के लिए बुरे दिन आ गए। गोपीनाथ मुंडे के निधन के बाद शोभा डे ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए लिखा है कि मुंडे की मौत के बारे में चौंकाने वाली खबर। कितना दुखद। आरआइपी परिवार के लिए बुरे दिन आ गए। गहरी संवेदना।

2- शोभा डे ने एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण पर भी निशाना साधा था। दीपिका को सेक्सी अभिनेत्री कहे जाने पर शोभा ने लिखा था, दीपिका सबसे सेक्सी महिला...ये मजाक है क्या? वह तो मिस डोंबिवली बनने के लायक भी नहीं हैं। पास से देखो, उसकी आंखें, ठोढ़ी, बाल सब बेहद अजीब हैं। इसका दीपिका ने तो कोई जवाब नहीं दिया था, लेकिन सोनम दीपिका के बचाव में सामने आई थीं। सोनम ने कहा था कि यदि शोभा डे दीपिका के बारे में ऐसी राय रखती हैं तो जरूर उन्हें चश्मा पहनने की जरूरत है।

3- राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे दादरी में गाय का मांस खाने की अफवाहों में एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर देने की घटना पर शोभा डे ने कहा है, मैंने अभी-अभी बीफ खाया है, आओ मुझे मार डालो। दरअसल दिल्ली से सटे दादरी में एक व्यक्ति की हत्या इस अफवाह की वजह से कर दी गई कि उसके फ्रिज में गोमांस रखा है। हालांकि बाद में जांच में यह सही पाया गया।

4- साल 2011 में शोभा डे ने मिनिषा लांबा के बारे में ट्विटर पर लिखा है कि '''Poor Minissha: Lamba race ki ghodi or lame duck?' मिनिषा लांबा को तब मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने उस समय हिरासत में लिया था जिस समय वो कान समारोह से वापस लौटी थीं। उनके पास से 50 लाख के हीरे बरामद किए गए थे।

5- शोभा डे ने उस समय भी बवाल पैदा किया था जिस समय उन्होंने मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करने की मांग की थी। शोभा डे ने तेलंगना की तरह मुंबई को भी अलग राज्य बनाने जाने की बात कही थी।
Next Story
Share it