Janta Ki Awaz
लेख

आज है गुरु पुष्य का महाशुभ योग, ये उपाय दूर करेंगे गरीबी विजय तिवारी

आज है गुरु पुष्य का महाशुभ योग, ये उपाय दूर करेंगे गरीबी विजय तिवारी
X
इस बार 7 दिसबर 2017 को गुरु पुष्य का अत्यंत शुभ संयोग बन रहा है। वैसे तो गुरु पुष्य योग अपने आप में ही अत्यंत शुभ होता है लेकिन इस बार 7 दिसंबर को ही गजकेसरी योग बन रहा है तो अत्यंत शुभ माना जाता है। इस इस योग में किया गया कोई भी कार्य सिद्धि प्रदान करता है।
यह दुर्लभ संयोग इस बार कई सालों बाद बन रहा है। माना जाता है कि इस दिन किया गए कार्य, जप-तप त्वरित सिद्धि प्रदान करने वाले होते हैं।
इस महाशुभ योग में कुछ ज्योतिषीय उपाय करें तो निश्चित ही गरीबी दूर होगी और संपन्नता आएगी।
गरीबी दूर करने के कुछ उपाय-
1- पूजा घर में लक्ष्मी की मूर्ति या तस्वीर के सामने चार बातियों वाला घी का दीपक जलाएं और पवित्रता व श्रद्धा के साथ श्रीयंत्र का 108 बार जप करें। मान्यता है कि ऐसा करने से लक्ष्मी मां शीघ्र प्रसन्न होती हैं।
2- सात दिसंबर को सुबह शुद्ध होकर पवित्र विस्तर में पूर्व दिशा की ओर बैठ जाएं। 7 लौंग और 7 कपूर के टुकड़े एक पात्र में रखें और गायत्री मंत्र का जाप करते हुए इसे जला दें। इसके बाद अपने माथे पर तिलक लगाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से मा लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में संपन्नता आती है।
7 दिसंबर को शुरू कर सकते हैं ये शुभ कार्य-
1. प्रतिष्ठान का शुभारंभ
2. नवीन वाहन या भूमि क्रय करना
3. आभूषण क्रय करना
4. मंत्र सिद्ध करना
ध्यान दें- इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य व सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
Next Story
Share it