Janta Ki Awaz
लेख

रोज पूजा करने से पाएं लंबी उम्र, जाने क्या कहता है विज्ञान

रोज पूजा करने से पाएं लंबी उम्र, जाने क्या कहता है विज्ञान
X
शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि पूजा-पाठ, भगवान का ध्यान करने से उनसे हमारा सीधा संपर्क हो जाता है। जिसके कारण उनकी कृपा हमारे ऊपर बनी रहती है और हर काम में हमें सफलता प्राप्त होती हैं। माना जाता है कि पूजा करने से हमारे मन को शांति मिलती है।

ईश्वर की पूजा पुरुषों से ज्यादा महिलाएं करती है। उनका इन चीजों में अधिक मन लगता हैं। एक शोध में ये बात सामने आई है कि आध्यात्मिक तौर पर महिलायें अपने बच्चों और प्रियजनों पर आने वाले ख़तरों के प्रति ज्यादा संवेदनशील होती हैं। उन्हें खतरों की ज़्यादा समझ होती है। इसी वजह से तनाव के पलों में उनका व्यवहार भी पुरुषों की तुलना में अलग होता है। जिसके कारण महिलाओं की उम्र 25 प्रतिशत अधिक बढ़ जाती हैं।
पूजा करने से बढती है उम्र, जानिए वैज्ञानिक कारण

जो महिलाएं सप्ताह में एक बार पूजा करती हैं उनमें जल्दी मरने की संभावनाएं 25 प्रतिशत कम होती हैं। पूजा करने से उनमें दिल की बीमारी और कैंसर से होने वाली मौत का खतरा कम हो जाता है। जिसके कारण उनकी उम्र अधिक हो जाती है।

हार्वर्ड स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के प्रोफेसर डॉ.टायलर वंडरविले ने करीब 75,000 महिलाओं पर एक शोध किया है, जिसमें वो धार्मिक महिलाओं और महिलाओं की मौत पर शोध कर रहे थे। सन 1992 और 2012 के बीच प्रश्नावली की सहायता से मूल्यांकन किया गया था। इन 20 सालों की जांच के आधार पर ये नतीजे निकाले गए कि आशावाद और समुदाय की भावना से तनाव और अवसाद के प्रभावों से निपटा जा सकता है, जिसका नतीजा वो लंबी उम्र तक जीती हैं।

इस शोध के नतीजों के अनुसार जो महिलाएं सप्ताह में एक बार पूजा करती हैं, उनमें 26% और जो एक सप्ताह से कम बार पूजा करती हैं उनमें मौत का 13% कम खतरा होता है। वो महिलाएं जो कभी पूजा नहीं करती उनके मुकाबले सप्ताह में एक बार से ज्यादा पूजा करने वाली महिलाओं में, दिल की बीमारी से होने वाली मौत में 27% और कैंसर से होने वाली मौत में 21% कम खतरा होता है।

Next Story
Share it