Janta Ki Awaz
लेख

भारतीयों को एकात्मकता के सूत्र में पिरोती है हिंदी भाषा: राहुल सिंह

भारतीयों को एकात्मकता के सूत्र में पिरोती है हिंदी भाषा: राहुल सिंह
X


चन्दौली। युवा समाजसेवी एवं प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना चन्दौली के जिला सन्गठन मंत्री राहुल सिंह ने हिंदी भाषा को अपनाने और अधिक से अधिक प्रयोग में लाने की सभी देशवासियों से अपील की। उन्होंने कहा

कि जब दुनिया के 20 प्रतिशत से ज्यादा लोग हिंदी में बात कर सकते हैं, हिंदी पढ़ सकते हैं, हिंदी में अपने विचारों की अभिव्यक्ति कर सकते हैं तो क्यों न उस दिशा में जाएं कि हिंदी दुनिया में सर्वाधिक बोलने वाली भाषा बने।

संयुक्त राष्ट्र को भी स्वीकार करना पड़े कि हिंदी दुनिया में सर्वाधिक बोलने वाली भाषा है और हमारे देश को एकात्मकता के सूत्र में बांधने के लिए हिंदी का हम सदुपयोग करें।

राहुल सिंह ने हिंदी दिवस पर देश को शुभकामनाएं देते हुए समस्त देशवासियों से अपील किया कि हम अपनी अपनी मातृभाषा के प्रयोग को बढाएं और साथ में हिंदी भाषा का भी प्रयोग कर देश की एक भाषा के पूज्य बापू और लौह पुरूष सरदार पटेल के स्वपन को साकार करने में योगदान दें।

उन्होंने कहा कि भारत विभिन्न भाषाओं का देश है और हर भाषा का अपना महत्व है परंतु पूरे देश की एक भाषा होना अत्यंत आवश्यक है जो विश्व में भारत की पहचान बने। राहुल सिंह ने कहा कि आज देश को एकता की डोर में बांधने का काम अगर कोई एक भाषा कर सकती है तो वो सर्वाधिक बोले जाने वाली हिंदी भाषा ही है।

रिपोर्ट: ओ पी श्रीवास्तव

Next Story
Share it